कांग्रेस नेता की इंडिका लेकर चालक फरार
कांकेर. जिलेके एक कांग्रेस नेता की इंडिका उसके ही चालक ने धोखाधड़ी कर अपने पास रख लिया। मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेश बिछिया 40 वर्ष निवासी टिकरापारा की इंडिका क्रमांक सीजी 19 सी 0536 को उसका चालक नरेश साहू पिता कुशल राम निवासी अन्नपूर्णापारा ने धोखाधड़ी कर लेकर फरार हो गया। नरेश साहू ने नरेश बिछिया से कहा कि वह अपने परिवार को विश्रामपुरी छोड़ने इंडिका लेकर जा रहा है। नरेश बिछिया ने अपनी इंडिका चालक को दे दिया। जब दो दिन बाद भी नरेश साहू नहीं आया तब कांग्रेस नेता ने उसे फोन लगाया। जिसमें चालक ने तत्काल पहुंचने की बात जरूर कहा लेकिन अबतक कार लेकर वापस नहीं आया। जिसके बाद नरेश बिछिया ने जबरदस्ती इंडिका ले जाने की शिकायत पुलिस से की। नरेश बिछिया ने बताया उसने 4 दिसंबर को ही अपना इंडिका वाहन चलाने नरेश साहू को रखा था। पुलिस ने इंडिका वाहन चालक नरेश साहू के खिलाफ धारा 406 का मामला दर्ज किया।