कांकेर. कच्चेचौकी अंतर्गत ग्राम हाटकोंदल में नंदलाल यादव 34 वर्ष पिता सियाराम को अवैध रूप से अंग्रेजी शराब बेचते पुलिस ने पकड़ा। युवक के कब्जे बरामद शराब की कीमत 6100 रुपए आंकी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 34 आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया।