सरपंच से गाली गलौज
कांकेर. हल्बाथानांतर्गत ग्राम हाराडुला में सीसी रोड निर्माण के दौरान गांव के सरपंच महेंद्र सिंह गावड़े 30 वर्ष पिता माखन सिंह के साथ गांव के ही परमानंद साहू 30 वर्ष पिता मानसिंह जितेंद्र साहू 28 वर्ष ने जातिगत गाली गलौज करते जान से मारने की धमकी दी थी। घटना 9 अक्टूबर 2014 की थी जिसकी जांच चल रही थी। जांच में घटना के तथ्य सामने आने के बाद पुलिस परमानंद साहू जितेंद्र साहू के खिलाफ धारा 294, 506, 34 आईपीसी एक्ट के अलावा एसटी, एससी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया।