नवरात्र की तैयारियां प्रारंभ
कांकेर | 14सितंबर को श्रीश्री बड़े कंकालीन मंदिर समिति की बैठक रखी गई जिसमें इस वर्ष नवरात्र पर्व जोर-शोर से मनाने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा निकालने का भी निर्णय लिया गया। इस वर्ष ज्योति कलश स्थापना के साथ दुर्गा प्रतिमा स्थापित करने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में आलोक तिवारी, डीएन भंडारी, राकेश शर्मा, रमेश नेताम, विजय साहू, मनोज दाऊ, रामविलास, शिवचरण साहू, शैलेश शर्मा, मुकेश तिवारी, सुनिता यादव, लक्ष्मी कश्यप, चमरीन साहू, रमशिला साहू, लता साहू उपस्थित थे।