सेन को मिला राज्यपाल ने सम्मानित
कांकेर | शासकीयनरहरदेव में पदस्थ व्याख्याता नंद कुमार सेन को राज्य के प्रतिष्ठित राज्यपाल शिक्षक अलंकरण 2014 से सम्मानित किया गया। सम्मान राजभवन के दरबार हाल में राज्यपाल बलराम दास टंडन, मुख्यमंत्री डा रमन सिंह एवं शिक्षा मंत्री केदार कश्यप की उपस्थिति में प्रदान किया गया। सेन 1976-77 से बस्तर संभाग के बीहड़ एवं अति संवेदनशील दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षकीय कार्यो का संपादन करते रहे हैं। जिन-जिन विद्यालयों में इन्होनें कार्य किया वहां जन सहयोग से अतिरिक्त कक्ष, सांस्कृतिक मंच, माध्यमिक शाला आदि का निर्माण कार्य कराया है। सम्मानित किए जाने पर सहायक आयुक्त संकल्प साहू, जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा, बीईओ भूवन जैन, प्राचार्य गया धु्रव, टीआर साहू, आरपीएस ठाकुर, सविता पोया, अनुपम जोफर, रोशन वर्मा, बीएस दीवान, राजेंद्र बोरकर, हरिश साहू, सुरेश चंद्र श्रीवास्तव, वीके वर्मा, ममता गोस्वामी, रचना श्रीवास्तव, डा डीएल पटेल आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।