पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित

महिला सशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | जेसीसप्ताह में महिला सशक्तिकरण पर कालिंदी नर्सिग इंस्टीट्यूट में कार्यशाला का आयोजन हुआ। एएसआर मूर्ति ने कालिंदी की छात्राओं को एक दिन का प्रधानमंत्री होते तो महिलाओं के लिए क्या करते विषय पर प्रकाश डाला।

उमेश डहरिया ने महिला सशक्तिकरण पर प्रकाश डालते हुए भारत देश की वीरांगन मदर टेरेसा, फातिमा शेख, माता सावित्री फूले, मिनी माता, इंदिरा गांधी, झांसी की रानी, रानी दूर्गावती, मैरी कॉम, पीटी उषा, किरण बेदी के बारे में चर्चा करते कार्यों के बारे में बताया। मनोज राजपूत ने अपने कार्य को अच्छे से कैसे करे इस विषय पर प्रकाश डाला। भावना हड़प ने नारी शक्ति एवं उनके विभिन्न रूपों के बारे में वर्णन किया। कार्यक्रम प्रभारी दिलीप कुमार गुप्ता थे।

कांकेर. महिलासशक्तिकरण पर कार्यशाला आयोजित।