- Hindi News
- हिंदी सप्ताह के अंतर्गत किए गए विविध आयोजन
हिंदी सप्ताह के अंतर्गत किए गए विविध आयोजन
कांकेर | पूर्वमाध्यमिक शाला पटौद में प्रधानाध्यापक मंजू साहू एवं शिक्षक कृष्णा करायत के मार्ग दर्शन में छात्र संघ द्वारा हिन्दी सप्ताह पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रथम दिवस निबंध प्रतियोगिता में प्रथम तेजस्वी, द्वितीय ओमेश, तृतीय शुभम, द्वितीय दिवस गीत एवं कविता की सुन्दर प्रस्तुति में प्रथम भानुप्रिया साहू, द्वितीय दीपक दुबे, तृतीय तामेश्वरी, तृतीय दिवस चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम अभिषेक, द्वितीय टेकेश नाग, तृतीय अनिशा एवं तिलेश्वरी, चतुर्थ दिवस प्रश्रमंच कार्यक्रम में प्रथम बीना साहू, द्वितीय प्रशांत, तृतीय उर्वशी, भानुप्रिया एवं तेजस्वी रहे। अंतिम दिवस बाल अतिथियो सहित शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष डा ओमप्रकाश केशरवानी ने पुरस्कार वितरण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में शाहील, मनीष, अभिषेक, संकेत, विद्यासागर, सचिन, दीपक, भानुप्रिया, दुलेश्वरी, तामेश्वरी, राखी पटेल, जगदीश, संजीव, खुशाल एवं शुभम का योगदान रहा।