- Hindi News
- ज्योत जंवारा की स्थापना के साथ नवरात्र का शुभारंभ
ज्योत-जंवारा की स्थापना के साथ नवरात्र का शुभारंभ
नवरात्रपर्व पर देवी मंदिरों में श्रध्दालुओं के ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए। देश भर के कई जगहों से श्रध्दालुओं ने यहां के देवी मंदिरों में ज्योति कलश प्रज्जवलित कराए है। नवरात्र शुरू होने के साथ देवी मंदिरों में बड़ी संख्या में माता के दर्शन, पूजा करने सुबह से लोगों के पहुंचने का दौर शुरू हो गया था। सभी देवी मंदिरों में ज्योति कलश स्थापना धूमधाम से की गई।
शीतलापारा स्थित शीतला मंदिर में घी के 601 ज्योति कलशों की स्थापना की गई यहां हैदराबाद, चेन्नई, दिल्ली, औरगाबांद, अंबिकापुर, दूर्ग के श्रध्दालुओ ने ज्योति कलश की स्थापना कराई है। गढ़िया पहाड़ के कांकेश्वरी देवी के मंदिर में 247 ज्योति कलशों की स्थापना की गई। शेषपेज 16 पर
यहांच्वालियर, मुंबई, रायपुर के श्रध्दालुओ ने भी ज्योति कलश स्थापना कराई है। राजापारा सिंहवाहिनी मंदिर में घी के 108 तेल के 382 ज्योति कलशों की स्थापना की गई। यहां बिहार, औरंगाबाद, इंदौर, भोपाल, उड़ीसा, बिलासपुर, बालाघाट, रायपुर, भिलाई के श्रध्दालुओं ने ज्योति कलश की स्थापना कराई है। तालाब तट स्थित बड़े शीतला माता में 101 ज्योति कलशों की स्थापना की गई। बड़े कंकालिन मंदिर में 210 ज्योति कलश प्रज्जवलित किए गए है। यहां पर बिहार, महाराष्ट्र, नागपुर, जगदलपुर, दूर्ग, दल्लीराजहरा के श्रध्दालुओं ने ज्योति कलशों की स्थापना कराई है। अन्नपूर्णापारा के गायत्री प्रज्ञा मंदिर में 47 ज्योति कलश प्रज्जवलित कराए गए। सिविल लाईन स्थित शीतला मंदिर में 200 ज्योति कलशों की स्थापना की गई।
गांव-गांव में गूंजने लगे माता के जसगीत
लखनपुरी| अंचलके ग्राम हाराडुला स्थित दुर्गा मंदिर, हल्बा स्थित शीतला मंदिर, लखनपुरी स्थित वैष्णवी मंदिर, अरौद स्थित दुर्गा मंदिर, शाहवाड़ा स्थित सांई आश्रम, चिनौरी स्थित दुर्गा मंदिर, गांडागौरी स्थित गढ़ शीतला मंदिर, भिरावंड स्थित पहाड़ी मंदिर , देवी नवागांव स्थित काली मंदिर में मनोकामना ज्योति कलश स्थापना की स्थापना की गई ज्योति प्रज्वलित हुए इसके साथ ही ग्राम कानापोंड, अरौद, भैंसाकट्टा, शाहवाड़ा, कोटतरा, झीपाटोला आदि ग्रामों में प्रतिमा स्थापना की गई अंचल मां की पूजा आराधना में लगा रहा। गांवों में माता जसगीत गूंजने से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया है।
कांकेर. सिंहवाहनी मंदिर में प्रज्वलित ज्योति कलश।
नरहरपुर. स्थापना करने के लिए ले गए दुर्गा प