पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलश यात्रा से प्रसिद्ध गढ़िया महोत्सव की शुरुआत

कलश यात्रा से प्रसिद्ध गढ़िया महोत्सव की शुरुआत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
25सितंबर को नवें गढ़िया महोत्सव का शुभारंभ कलश यात्रा के साथ धूमधाम से किया गया। दोपहर 2 बजे कोमलदेव क्लब से कलशयात्रा धूमधाम से बाजे गाजे के साथ निकली। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में शहर तथा आसपास के गांव से श्रद्घालु शामिल हुए।

महोत्सव के दौरान रोजाना दिन में रामकथा तथा रात में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। कलश यात्रा में महिलाओं तथा युवतियों के सिर पर सुसज्जित कलश थे। यात्रा मुख्यमार्ग से होते आयोजन स्थल मेलाभाठा पहुंची। विभिन्न संगठनो ने रास्ते में जगह जगह कलश यात्रा का स्वागत किया। शेषपेज 16 पर



कलशयात्रा के साथ कथा प्रवक्ता बाबा विश्वनाथ दास रथ पर बैठकर चल रहे थे इनका भी लोगों ने स्वागत किया। अतिथियों के संबोधन के बाद रामकथा प्रवक्ता बाबा विश्वनाथ दास ने कथा की शुरुवात की। कथा के साथ भजन कीर्तन भी किया गया। गढ़िया महोत्सव के शुभांरभ दिन ही लोगों की काफी ज्यादा भीड़ आयोजन स्थल पर थी। आयोजन समिति के सदस्य सुबह से कलश यात्रा सहित अन्य तैयारियो में पूरे उत्साह से जुटे हुए थे। कार्यक्रम में आयोजन समिति से जुड़े राजेश तिवारी, जितेंद्र सिंह ठाकुर, संदीप चौबे, गोपाल शर्मा, अविनाश नेगी, अजय शर्मा, दिलीप खटवानी, मुकेश बाजपेयी, सुशील शर्मा, मोहन सेनापति, अजय मिश्रा, गयाराम देवांगन, उर्मिला शुक्ला, जया सेनापति, पुरषोत्तम पाटिल, नरेश परिहार, अरूण कौशिक, सीताराम शर्मा, अनूप शर्मा, जितेंद्र मोटवानी, शालिनी राजपूत, शारदा ठाकुर, कलावती, जागेश्वरी, एश्वर्यलता, सुनीता तिवारी, भावना शर्मा, गायत्री शर्मा, दर्श मेहरा, सरिता यादव आदी का योगदान रहा।

स्वच्छताअभियान का भी शुभारंभ : गढ़ियामहोत्सव के साथ स्वच्छता अभियान का भी शुभारंभ सांसद विक्रम उसेंडी ने करते कहा लोग अपने घर के साथ अपने आसपास के जगह को स्वच्छ रखें। जिला पंचायत सीईओ कार्तिकेय गोयल ने कहा 25 सितंबर से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता अभियान शासन द्वारा चलाया जा रहा है। स्वच्छता अभियान अंतर्गत सभी जगह पर सफाई रखना है। घर के साथ बाहरी जगह भी स्वच्छ रहने से स्वास्थय भी अच्छा रहता है।

गढ़िया महोत्सव से मिली पहचान : धुव्रा

कार्यक्रमकी अध्यक्षता करते विद्यायक शंकर धुव्रा ने कहा हिंदू धर्म में इन नौ दिनों का विशेष महत्व है। प्रतिवर्ष यहां पर आयोजन समिति बेहतर ढ़ंग से गढ़िया महोत्सव में विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन