रासेयो का स्थापना दिवस मनाया
कांकेर | भानुप्रतापदेवशासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर में संचालित राष्ट्रीय सेवा स्वयंसेवकों द्वारा 45 वां स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथी प्राचार्य डा आरके हिरकने थे तथा विशेष अतिथी डा मनोज राव एवं प्रो आर कुलदीप थे। समारोह को डा एलआर सिन्हा एवं अतिथि प्राध्यापक गार्गी साव ने संबोधित किया। स्वयंसेवक हरेंद्र पटेल, मिथलेश मंडावी, तृप्ति कांगे, किरण मरकाम रासेयो के लक्ष्य गीत का गायन किया। इस अवसर पर श्वेता चंद्राकर, डा पूनम साहू, सरिता राठी, प्रीति देषमुख, डा किरण वर्मा, तुलेन्द्र साहू, गंगेश्वरी नायक, महत्तम कुमार, बल्लूराम, लक्ष्मण मरकाम, हरिकिशन कोड़ोपी, शैलेंद्र महावीर, इंदल नेताम, पवन कोमरा, अशोक नेताम, हरेंद्र पटेल, सविता मंडावी आदि उपस्थित थे। संचालन कार्यक्रम अधिकारी डा बसंत नाग एवं आभार प्रो एनआर साव ने किया।