रासेयो से होता है सर्वांगीण विकास
कांकेर | महर्षिदयानंद आंग्ल वैदिक उमावि कांकेर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा 24 सितंबर को स्थापना दिवस मनाया गया। प्राचार्य पीआर जैन एवं कार्यक्रम अधिकारी देवेंद्र चतुर्वेदी ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते कहा विवेकानंद के द्वारा अपने संक्षिप्त जीवन काल में जो आदर्श एवं मार्गदर्शन भारत वर्ष को दिया वर्तमान परिपेक्ष्य में उसकी प्रासंगिकता और बढ़ गई है। इसके पूर्व संजय नगर में चिन्हांकित गाजर घास की भी साफ सफाई की गई। स्वयं सेविका धनेश्वरी ने रक्त दान एवं नेत्रदान तथा लीना यादव ने वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। शिक्षक अविनाश वर्मा ने कहा राष्ट्रीय सेवा योजना एक एसा मंच है जहां विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास होता हैै। विद्यार्थियों को इससे जरूर जुड़ना चाहिए। इस अवसर पर स्वयं सेविका खुश्बू ठाकुर, देवेश, करिश्मा शोरी, गीतांजली, दुर्गा श्रीवास, आरती, भारती, वैशाली, ज्योति, तेजप्रताप, प्रदीप तथा बड़ी संख्या में स्वयं सेवकगण उपस्थित थे।