पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पखांजूर और चारामा के लिए निकाली गई लाटरी

पखांजूर और चारामा के लिए निकाली गई लाटरी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नगरीयनिकाय चुनाव के लिए आज नगर पंचायत पखांजूर और चारामा के 15-15 वार्डों के वर्गवार आरक्षण नागरिकों की उपस्थिति में हुआ। आरक्षण की कार्रवाई लाटरी पद्धति और 2011 की जनगणना के आधार पर की गई। नगर पंचायत पखांजूर के 15 वार्डों के वर्गवार आरक्षण इस प्रकार है।

वार्ड क्रमांक 1 महात्मागांधी वार्ड सामान्य मुक्त, वार्ड क्रमांक 2 पंडित दीनदयाल उपाध्याय सामान्य मुक्त, वार्ड क्रमांक 3 माँ शारदा वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 4 मां शीतला माता वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 5 चन्द्रशेखर आजाद अन्य पिछड़ा वर्र्ग, वार्ड क्रमांक 6 भगत सिंह अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 7 नेताजी सुभाष चन्द्र बोस सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 8 लालबहादुर शास्त्री सामान्य मुक्त, वार्ड क्रमांक 9 गेंदसिंह वार्ड अनुसूचित जाति मुक्त, वार्ड क्रमांक 10 बजरंग वार्ड सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 11 मॉ दुर्गा वार्ड सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 12 पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी अन्य पिछड़ा वर्ग, वार्ड क्रमांक 13 विवेकानंद वार्ड सामान्य मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 रवीन्द्रनाथ टैगोर अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 15 डा भीमराव अम्बेडकर सामान्य मुक्त।

नगर पंचायत चारामा के 15 वार्डों के वर्गवार आरक्षण इस प्रकार है। नगर पंचायत चारामा के वार्ड क्रमांक एक पंडित जवाहर लाल नेहरू वार्ड सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 2 इंदिरा गांधी वार्ड को अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक 3 छत्रपति शिवाजी वार्ड सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 4 माता शीतला वार्ड अनुसूचित जनजाति महिला, वार्ड क्रमांक 5 महाराणा प्रताप वार्ड सामान्य मुक्त, वार्ड क्रमांक 6 रानी दुर्गावती वार्ड को अन्य पिछड़ा वर्ग महिला, वार्ड क्रमांक 7 दीनदयाल उपाध्याय सामान्य वर्ग मुक्त, वार्ड क्रमांक 8 लोकमान्य तिलक वार्ड को सामान्य महिला, वार्ड क्रमांक 9 डॉ भीमराव अंबेडकर वार्ड को अजा मुक्त, वार्ड क्रमांक 11 सुभाष चन्द्र बोस पिछड़ा वर्ग मुक्त, वाड क्रमांक 12 शहीद भगत सिंह वार्ड अजजा मुक्त, वार्ड 13 महात्मागांधी वार्ड सामान्य मुक्त, वार्ड क्रमांक 14 को लालबहादुर शास्त्री सामान्य मुक्त और वार्ड क्रमांक 15 गुरूनानक वार्ड को अन्य पिछड़ा वर्ग मुक्त के लिए आरक्षित किया गया है।