सत्रह लाख रुपए के निर्माण कार्य स्वीकृत
कांकेर | छत्तीसगढ़शासन वित्त एवं योजना मंत्रालय अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र विकास योजना के प्रयोग करते हुए प्रभारी मंत्री प्रेम प्रकाश पांडेय की अनुशंसा पर कलेक्टर अलरमेलमंगई डी ने सत्रह लाख रूपए स्वीकृत किया है। कांकेर विकासखंड के पटौद साहूपारा और सिदेसर आदिवासी पारा में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 7 लाख रूपए स्वीकृत किया गया है। चारामा विकासखंड के चितवापारा, कसावाही, टांहकापारा, श्यामूपारा बड़ेगौरी में सामुदायिक भवन निर्माण हेतु 9 लाख रूपए स्वीकृत किया गया है। हाई स्कूल परसोदा में कुर्सी, टेबल, सामग्री क्रय करने हेतु एक लाख रूपए स्वीकृत किया गया है।