- Hindi News
- गांव में छात्रों के लिए मीना रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण हुआ शुरू
गांव में छात्रों के लिए मीना रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण हुआ शुरू
यूनिसेफके सहयोग से कक्षा 6 वीं, 7वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों के लिये मीना की दुनिया रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण किया जा रहा है।
अब मीना की दुनिया कार्यक्रम बदले हुये समय पर सुबह 10.45 बजे से सुबह 11 बजे तक सोमवार से शुक्रवार, त्योहार एवं अवकाश को छोड़कर प्रतिदिन प्रसारण प्रारंभ कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी राजेंद्र झा ने बताया कि विकासखंडों में संचालित उच्च प्राथमिक शालाओं में कक्षा 6वीं, 7वीं एवं 8वीं के विद्यार्थियों को उक्त कार्यक्रम सुनवाना सुनिश्चित करने रेडियो सेट की उपलब्धता सुनिश्चित करने संबंधितों को कहा।
संकुल समन्वयकों को निर्देशित किया कि सभी उच्च प्राथमिक शालाओं में रेडियो सेट की उपलब्धता हेतु आवश्यक पहल करते संकुल की प्राथमिक शालाओं एवं ग्राम पंचायतों में समन्वय स्थापित कर समीपस्थ उच्च प्राथमिक शालाओं को रेडियो सेट उपलब्ध कराया जाए। यदि प्राथमिक शालाओं से ग्राम पंचायत स्तर पर समन्वय उपरांत भी किसी उच्च प्राथमिक शाला से रेडियो उपलब्ध हो सके तो इसकी सूचना जिला कार्यालय को तत्काल दें। प्रभारी शिक्षक उक्त कार्यक्रम के पंजी संधारित करने तथा प्रतिदिन कार्यक्रम के प्रसारण उपरांत बच्चों से चर्चा कर समस्याओं का तत्काल निराकरण करने को भी कहा गया है।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई समस्याओं को भी पंजी में संधारित करने के निर्देश भी दिए गए हैं। समस्त संकुल समन्वयक मीना रेडियो कार्यक्रम की गतिविधियों का भी भ्रमण के दौरान अवलोकन कर संबंधित विद्यालय की पंजी में टीप करते हुये खण्ड स्त्रोत समन्वयक के माध्यम से पालन प्रतिवेदन प्रतिमाह जिला कार्यालय को उपलब्ध कराना होगा।