पीएससी प्रारंभिक परीक्षा के पहले दिया माॅडल टेस्ट
पीएससी परीक्षा के पूर्व शासकीय कन्या महाविद्यालय में इंस्पायर इस्टीट्यूट ने परीक्षार्थियों का माॅडल टेस्ट लिया। जिसमे कई परीक्षार्थियों ने भाग लिया। 20 फरवरी को पीएसएसी की प्रारंभिक परीक्षा है।
जिसके लिए 14 फरवरी रविवार को इंस्पायर इंस्टीट्यूट ने मेेगा माॅडल टेस्ट लिया। जो सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक चला। इंस्पायर इस्टीट्यूट के संचालक आदित्य पटेल ने कहा कि टेस्ट में पीएससी के पैटर्न के प्रश्न पूछे गए है। पीएससी परीक्षा में किस तरह से प्रश्न आते हैं, इसकी जानकारी देने माडल टेस्ट आयोजित किया गया था। परीक्षार्थियों को सोमवार को पेपर जांच कर उनका परीक्षा परिणाम भी बताया जाएगा। परीक्षा को सफल बनाने सह संचालक टी सौरभ राव जुटे रहे। माडल टेस्ट में शामिल हुई डाली साहू, करिश्मा सिंह ठाकुर, योगिता साहू ने कहा पीएससी परीक्षा की तरह ही सारे प्रश्न पूछे गए थे। परीक्षा से पूर्व माॅडल पेपर लिया जाना काफी अच्छा है। इससे पीएससी के लिए अच्छी तैयारी हो गई है। पीएससी परीक्षा दिलाने का यह पहला अवसर है। भारती पटेल, पूनम पटेल, अनीस खान, जिवेंद्र रंगराले, गिरवर ने कहा परीक्षार्थियों के लिए माडल टेस्ट करवाया जाना संस्था की अच्छी पहल है।
कांकेर| मॉडल टेस्ट दिलाते हुए परीक्षार्थी।
तैयारी