वृद्ध ने जहर खाकर दी जान
वृद्ध ने जहर खाकर दी जान
कांकेर| ग्राम सारवंडी में वृद्ध ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार सारवंडी निवासी तिहारु राम मानिकपुरी (60) ने 13 फरवरी को जहर खा लिया था। उसे गंभीर हाल में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ और उसकी मौत हो गई। शव पंचनामा व पीएम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है।