घर में घायल मिला अधेड़ शरीर पर चोटों के निशान
रविवार सुबह मांझापारा निवासी लक्ष्मण दास माखीजा 56 वर्ष पिता टेकराम अपने घर में घायल अवस्था में पाया गया। उसके शरीर में कई जगह किसी धारदार हथियार से हमला करने के निशान है।
घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया कराया गया था। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे रायपुर रेफर कर दिया गया। कांकेर पुलिस ने जब लक्ष्मण दास माखीजा का बयान लिया तो लक्ष्मण दास ने पुलिस को कुछ भी नहीं बताया है। वहीं प|ी मंजू ने पुलिस को बताया है कि उसने स्वयं अपने ऊपर धारदार हथियार से वार किया है। वार को देख कर यह प्रतीत नहीं हो रहा है कि उसने स्वयं हमला किया है। जिससे यह मामला पुलिस के लिए भी काफी पेचीदा बना हुआ है। मामले में पुलिस ने अभी तक किसी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध नहीं किया है। टीआई आरपी सिंह ने कहा धारदार हथियार से जो व्यक्ति घायल हुआ है। वह अपने बयान में किसी के खिलाफ मारने का बयान नहीं दिया है। वही उसकी प|ी ने स्वयं को घायल करने का बयान दिया है। व्यक्ति के अच्छा होने पर फिर से बयान लिया जाएगा। जिसके बाद ही कार्रवाई होगी।