पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लांछन से नहीं टूटेगा जवानों का मनोबल

लांछन से नहीं टूटेगा जवानों का मनोबल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्तर रेंज में नक्सलियों के खिलाफ पुलिस की जंग निर्णायक दौर में पहुंचने से नक्सली हताश हो गए हैं। फोर्स पर आॅपरेशन के नाम पर गांवों में अत्याचार के आरोप से जवानों के मनोबल पर लेशमात्र का भी फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि जवान ऐसे कपोल कल्पित आरोपों पर ध्यान नहीं देते।

फरसेगढ़ के सेंड्रा इलाके में गुंडेपुर जंगल में शनिवार की सुबह करीब 9 बजे तीन नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराने वाले डीआरजी के जवानों की हौसला अफजाई करने यहां आए स्पेशल डीजीपी दुर्गेश माधव अवस्थी ने पत्रकारों से कहा कि बस्तर रेंज में आईजी एसआरपी कल्लूरी के साथ सातों जिलों के एसपी अच्छा काम कर रहे हैं। रेंज में नक्सलियों के खिलाफ निर्णायक जंग शुरू हो गई है। विकास और आॅपरेशन एक साथ चल रहे हैं। केन्द्र और राज्य सरकार इसी तर्ज पर काम कर रहे हैं।

अंग्रेजी सीख रहे नक्सली
फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के गुण्डेपुर सर्चिंग पर दैनिक उपयोग की सामग्री के साथ इंग्लिश लर्निंग बुक के साथ मोजे, बैटरी व अन्य सामग्री भी मिली।

23 नक्सलियों के शव मिले
इस माह छह नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। एक-एक शव कांकेर, बस्तर एवं सुकमा तथा तीन शव बीजापुर जिलों में मिले। जनवरी महीने में बस्तर रेंज में सर्वाधिक 23 नक्सलियों के शव बरामद किए गए।

कानून के दायरे में हैं जवान
स्पेशल डीजी ने कहा कि जवान कानून के दायरे में काम कर रहे हैं और वे ऐसे संगठन से लड़ रहे हैं जो भारत के लोकतंत्र को नहीं मानते हैं। जवानों पर लगाए जा रहे आरोपों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि कानून से बाहर जाकर जवान काम नहीं करते हैं और इस वजह से उन पर ऐसे आरोपों से फर्क नहीं पड़ता है और ना ही उनका मनोबल टूटता है।

गांवाें में बनाई पैठ खत्म हो रही
डीजी ने कहा कि 20 से 25 साल में नक्सलियों ने गांवों मंे अपनी पैठ बनाई और बस्तर में प्रभाव जमाया लेकिन अब उनकी उल्टी गिनती शुरू हो गई है। उनके ही प्रभाव वाले क्षेत्रों में जनताना सरकार भंग हो रही है। पुलिस की रणनीति से नक्सली सरेण्डर कर रहे हैं या फिर मारे जा रहे हैं। इससे उनकी संख्या कम हो गई है। दलम छोटे होते जा रहे हैं। ये नक्सलियों की क्षीण होती शक्ति का लक्षण है।

पहचान हुई मारे गए नक्सलियों की
मारे गए तीनों नक्सलियों की शिनाख्त कर ली गई है। इनमें कोम्मा सोमा मिलिशिया मंेबर, पालो सुक्कू एरिया एक्शन टीम कमाण्डर एवं सुखराम मिलिशिया प्लाटून सदस्य शाामिल हैं। आॅपरेशन पर गए एएसपी आईके ऐलीसेला ने बताया कि सुबह तीन स्थानों पर मुठभेड़ हुई। पहली मुठभेड़ में नक्सलियों की संख्या करीब दो दर्जन थी। जबकि दूसरी मुठभेड़ मंे दस से पंद्रह नक्सली थे।

पत्रकारों को जानकारी देते स्पेशल डीजी डीएम अवस्थी और अन्य पुलिस अफसर

खबरें और भी हैं...