पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • इस महीने आॅनलाइन हो जाएंगे सभी डाकघर

इस महीने आॅनलाइन हो जाएंगे सभी डाकघर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बस्तर रेंज के 7 जिलों में जगदलपुर और कांकेर में हेड ऑफिस के अलावा 45 उप डाकघर हैं। इनमें आधे से ज्यादा ऑनलाइन हो चुके हैं। वहीं अब फरवरी 2016 में बाकी डाकघरों को ऑनलाइन करने की तैयारी तेजी से चल रही है।

सभी जगह कर्मचारियों को ट्रेनिंग करवाई जा चुकी है। लोगों को बेहतर सुविधा देने व डाक विभाग के काम में तेजी लाने ये सारी कवायद की जा रही है। कुछ समय पहले यहां कोर बैंकिंग शुरू की गई थी और नया एटीएम लगाया गया था।

इसके अलावा सुकमा और बीजापुर जिलों के संवेदनशील इलाकों में आधा दर्जन से ज्यादा डाकघर की नई शाखाएं शुरू की गई हैं। नगरनार में पोस्ट ऑफिस की ब्रांच को अपग्रेड करके जल्द ही उप डाकघर बनाया जा रहा है। वहां स्टील प्लांट का निर्माण तेजी से पूरा हो रहा है। इसी तरह कांकेर के गोविंदपुरा को भी अपग्रेड किया जाना है।

प्राइवेट कंपनियों के कनेक्शन से निपटेंगे बीएसएनएल के नेटवर्क से
डाकघरों में ऑनलाइन सिस्टम तो किया जा रहा है। वहीं बीजापुर जिला के भैरमगढ़, आवापल्ली, सुकमा के दोरनापाल, कोंटा समेत ऐसे कई इलाके हैं जहां बीएसएनएल का कमजोर नेटवर्क ऑनलाइन सिस्टम पर भारी पड़ता है। इस दिक्कत से निपटने भी डाकघरों के अफसरों ने रास्ता निकाल लिया है। जिन स्थानों पर ऐसी दिक्कत आ रही है। वहां प्राइवेट कंपनियों के नेटवर्क की मदद से आॅफिस का डाटा हैड ऑफिस भेजा जा रहा है। दरअसल हर डाकघर की वर्किंग पर रायपुर, दिल्ली से नजर रखी जाती है। इसके चलते हर दिन जिस डाकघर में जितना काम होता है, उसकी पूरी डिटेल कंप्यूटर में फीड होती है।

सफल कोशिश
संभाग मुख्यालय में कुछ दिन पहले हेड आफिस में डाक विभाग ने एटीएम की सुविधा शुरू की है।

खबरें और भी हैं...