सखी स्टाफ सेंटर करेगी महिला सुरक्षा: सीएम
ग्राम कोदागांव में जिला स्तरीय रमन के गोठ का श्रवण कार्यक्रम रखा गया। इस दौरान अधिकारी, बच्चों सहित ग्रामीण उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने बच्चों से कहा कि परीक्षा में असफल विद्यार्थी निराश नहीं होंगे और दोगुनी मेहनत से पढ़ाई कर सफलता हासिल करें। असफलता से ही सफलता की प्रेरणा मिलती है। दुनिया के विभिन्न क्षेत्रों में जितने भी प्रतिभाशाली लोग हैं, उनके जीवन में कही न कहीं असफलता शामिल है। उन्होंने कहा कि तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती में साक्षात्कार समाप्त कर दिया गया है। उन्होंने महिलाओं की आर्थिक सामाजिक और कानूनी सुरक्षा के लिए रायपुर में संचालित ‘‘सखी स्टाफ सेंटर’’ की जानकारी दी। इस दौरान कलेक्टर शम्मी आबिदी,अपर कलेक्टर विपिन मांझी, एसडीएम रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर ऋषा ठाकुर, जनपद सीईओ, उमावि के जेएस मंडावी, सरपंच पंचूराम नायक आदि उपस्थित थे।