पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पाइप लाइन बिछाने सवा पांच लाख की मदद

पाइप लाइन बिछाने सवा पांच लाख की मदद

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर| रविवार को कलेक्टर शम्मी आबिदी ने कोदागांव के रंगमंच में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या जानी। सरपंच पंचूराम नायक ने गांव में तालाब निर्माण स्वीकृत होने तथा निर्मित होने वाले तालाब की दूरी गांव से अधिक होने की जानकारी दी। इस पर कलेक्टर ने गांव के आसपास स्थल चयन कराने कहा।

ग्राम पंचायत पोटगांव के सरपंच केशु राम फूलरिया ने ग्राम में नल जल योजना है, लेकिन पाइप लाइन नहीं बिछने के कारण ग्राम में पेय जल की समस्या होना बताया कलेक्टर ने नल जल योजना के तहत ग्राम पंचायत को सवा पांच लाख रुपए की राशि दी गई है। इस राशि से पाइप लाईन बिछाने का कार्य शीघ्र कराए, ताकि लोगों को समस्या न हो। उन्होंने चौपाल में उपस्थित 10वीं, 12वीं के विद्यार्थियों से कहा वे अच्छी मेहनत कर पढ़ाई करें और बोर्ड परीक्षाओं में श्रेष्ठ अंक हासिल कर परीक्षा उत्तीर्ण करें।



इस अवसर पर अपर कलेक्टर विपिन मांझी, एसडीएम रेणुका श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर ऋषा ठाकुर आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...