पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों से उड़ती धूल ले लेगी जान

सड़कों से उड़ती धूल ले लेगी जान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरकी सड़कों का हाल बेहद बुरा है। सड़कों की हालत इतनी खराब है की जगह जगह गड्ढे हो गए हैं। डामर तथा गिट्टी ना केवल उखड़ गई है बल्कि भारी वाहनों के चक्के के नीचे पीसा गई है। यही अब सड़कों पर धुल के गुबार उड़ने का कारण बन रहे हैं।

धूल के ये गुबार सड़क पर चलने वाले ही नहीं सड़कों के किनारे बसने वाले लोगों के सेहत के लिए घातक हैं। कारण सीधा सा है सड़क निर्माण में ठेकेदारों तथा विभागीय अफसरों की सांठगांठ से भ्रष्टाचार। भ्रष्टाचार अफसर तथा ठेकेदार कर रहे हैं लेकिन बीमार सड़क पर चलने वाली आमजनता हो रही है क्योंकि अफसर ठेकेदार तो कांच बंद वातानूकूलित वाहनों में आवागमान करते हैं। बारिश के दौरान सड़क में हुए गड्ढों में पानी भरने से लोगो को आवागमन में परेशानी हो रही थी। बारिश के दौरान गुणवत्ताहीन निर्माण के चलते डामर तथा गिट्टीयां उखड़ने लगी।

मार्ग पर भारी वाहन चलते हैं जिनके टायरों में ये डामर तथा गिट्टियां पीस गए हैं। अब जब सड़क पर वाहन चलते हैं तो यही धूल बनकर उड़ती है। सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति अन्नपूर्णापारा गौरवपथ मार्ग की है जो पूरी तरह उखड़ चुकी है। तीन वर्ष पहले बने इस मार्ग के सड़क का इसी वर्ष अप्रैल माह में लाखो की लागत से मरम्मत किया गया था जो अब पूरी तरह से खराब हो चुका है। बारिश थमने के बाद मार्ग की खराब सड़कों में लगातार मालवाहक चलने से धूल काफी ज्यादा उड़ रही है। गौरवपथ मार्ग के साथ सेन चौक से कचहरी चौक जाने के मोड़ में तो काफी ज्यादा धूल उड़ रही है। गौरवपथ के साथ नेशनल हाईवे में भी कई जगह काफी ज्यादा में धूल है। धूल उड़कर आंख, नाक मुंह में जा रही है जिससे एलर्जी, श्वांस रोग की शिकायत बढ़ रही है।

अब दिक्कत बढ़ी

बीएससीउर्त्तीण पूर्णिमा साहू, सीमा गौर ने कहा शहर में धूल काफी ज्यादा है। अन्नपूर्णापारा के नोहर सिंह साहू, रघुराम नागवंशी, सुरेंद्र भारद्वाज ने कहा गौरवपथ मार्ग के खराब सड़क के चलते अभी बारिश में बाद धूल काफी मात्रा में उड़ने से परेशानी हो रही है। जिनके घर दुकान सड़क से लगे हैं उन्हे काफी परेशानी हो रही है शीघ्र मरम्मत होना जरूरी है।

धूल का स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ रहा

मरम्मत शीघ्र की जाएगी

^गौरवपथमार्ग का निर्माण नगरपालिका ने बेहतर ढ़ंग से नहीं कराया है। यही कारण है की मरम्मत के बाद भी सड़क खराब फिर खराब हो गई। बारिश पुरी तरह रूकने के बाद मरम्मत कराई जाएगी। आरक