रक्तदान शिविर 29 को
कांकेर | जेसीआईकांकेर जिला अस्पताल में 29 सितंबर को निशुल्क रक्तदान एवं रक्त समूह जांच शिविर करने जा रही है। कार्यक्रम के माध्यम से जिले में रक्तदान जागरूकता के लिए भी प्रयास किया जाएगा। ताकि भविष्य में रक्त की कमी के कारण किसी की मौत हो। आयोजकों ने सभी सामाजिक संस्थाओं, आम नागरिकों, किसान, व्यापारी, शासकीय कर्मचारी, विद्यार्थी से कार्यक्रम में शामिल होने अपील की है। उक्त जानकारी जेसीआई अध्यक्ष उमेश डहरिया एवं योगेंद्र गंजीर ने दी।