किराना दुकान से लैपटाप पार
कांकेर | ग्रामकोकड़ी के एक किराना दुकान से 15 हजार रूपए का लेपटाप चोरी हो गया। ग्राम कोकड़ी के पुष्पेंद्र भास्कर 20 वर्ष अपने किराना दुकान में लेपटाप में काम कर रहा था। कुछ कार्य से वह दुकान में लेपटाप छोड़ गया था। वापस आकर देखा तो लेपटाप नहीं था। पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 का मामला दर्ज कर मामले की विवेचना कर रही है।