पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नक्सलियों के लगाए हुए दो बम निकाले

नक्सलियों के लगाए हुए दो बम निकाले

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामभुस्की के निकट मुख्य मार्ग से एक किमी अंदर पगडंडी वाले रास्ते पर फोर्स ने दो बम बरामद किए हैं। पहली बार देखा गया है कि ये दोनों बम नक्सलियों ने एक साथ एक के ऊपर एक लगा रखे थे। फोर्स ने पहले बम विस्फोट किया तो दूसरा बम उसके अंदर गड्ढे से बरामद किया गया। माना जा रहा फोर्स इसी रास्ते से रोजना आना जाना करती है, जिसे नुकसान पहुंचाने नक्सलियों ने बम लगा रखा था।

मिली जानकारी के अनुसार भुस्की कैंप से बीएसएफ तथा जिला पुलिस के जवान सुबह 5 बजे गश्त के लिए निकले थे। भुस्की से पोड़ो मिचगांव, करकाझार तथा खेड़ेगांव जाने के पगडंडी मार्ग से टेकरी के निकट पहुंची तो वहां एक पेड़ के नीचे आई लगे होने के संकेत मिले। बम की पुष्टी होने पर फोर्स ने कांकेर से जंगलवार कालेज कांकेर से बम स्क्वाड दल को बुलाया। पेड़ के नीचे लगा यह बम निकालने जाने की स्थिति में नहीं था। इसे दल ने विस्फोट कर उड़ा दिया। जो काफी शक्तिशाली था। इसके कुछ देर बाद जब बम लगे स्थान की जांच की गई तो वहां एक और बम होने के संकेत मिले। जिसे दल ने सुरक्षित निकाल लिया। 72 बटालियन के सीईओ आशुतोष शर्मा ने बताया कि बरामद किया गया दूसरा बम 20 किलो का है जिसमें लोहे के छर्रे और टुकड़े भरे हुए थे। इसे फोर्स को नुकसान पहुंचाने ही नक्सलियों ने लगाया था। विस्फोट में किसी को नुकसान नहीं पहुंचा है।

दुर्गूकोंदल. भुस्की के निकट मिला 20 किलो का बम।