पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलेक्टर ने सड़क पर झाडू लगा दिया सफाई का संदेश

कलेक्टर ने सड़क पर झाडू लगा दिया सफाई का संदेश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कलेक्टरअलरमेलमंगई डी सहित अधिकारियों, नागरिकों ने पुराना बस स्टैंड तथा सब्जी मार्केट, मटन मार्केट की सफाई के लिए श्रमदान किया। इस दौरान कलेक्टर ने दुकानदारों से कहा कि वे अपनी दुकान का कचरा एकत्र करने एक डिब्बा रखें तथा एकत्रित कचरा नगरपालिका के वाहन में ही रोज डालें। उन्होंने नागरिकों, व्यवसायियों से दूध नदी में कचरा नहीं फेंकने का अनुरोध करते कहा कि नदी के पानी से शहर को पेयजल और निस्तार के लिए नगर पालिका द्वारा जलापूर्ति की जाती है।

उन्होंने समझाया कि इससे पानी को गंदा करने से बीमारियां फैलती है वहीं वातावरण भी दूषित हो जाता है। व्यावसायियों को स्वच्छता के महत्व की जानकारी दी। अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, व्यावसायिक संघ के पदाधिकारियों ने शहर का भ्रमण किया और दुकानदारों से कचरे नालियों में नहीं डालने का अनुरोध किया। कलेक्टर ने पुराना बस स्टेंड, सब्जी मार्केट, मटन मार्केटए किराना मार्केट और हनिफया मस्जिद चौक में व्यावसायियों को एकत्र कर स्वच्छता की शपथ दिलाई। सभी व्यावसायियों, नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों, विभागीय अधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ लेते कांकेर शहर को स्वच्छ रखने संकल्प लिया। सभी ने हर वर्ष 100 घंटे और सप्ताह में दो घंटे स्वच्छता के लिए श्रमदान करने, स्वयं गंदगी नहीं करने और दूसरों को नहीं करने देने, स्वच्छता की शुरूवात पहले स्वयं से फिर परिवार, मोहल्लाए गांव और अपने कार्यस्थल से करने स्वयं सफाई करने और 100 व्यक्तियों को प्रेरित करने की शपथ ली।

स्वच्छता के इस आंदोलन में जिला पंचायत सीईओ कार्तिकेय गोयल, अपर कलेक्टर एएल सिरदारए एसडीएम सुश्री रेणुका श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त संकल्प साहू, सीएमओ जेबीएस चौहान सहित अन्य विभागीय अधिकारीए जनप्रतिनिधिए भरत मटियारा, राजेश तिवारी, महिपाल मेहरा, जितेंद्र ठाकुर, सुशील शर्मा, केडी मिश्रा, मोहन साहू, दीपक खटवानी, हलधर साहू, एनसीसी-एनएसएस के केडेट्स, अधिकारी, जेसीस क्लब, लायन्स क्लब सहित अन्य नागरिकों ने अपना योगदान देकर स्वच्छता की अलख जगाई।

कांकेर. कलेक्टर अन्य अफसर सड़क पर झाड़ू लगाते हुए।

कांकेर. स्वच्छता के प्रति जागरूक रहने दिलाई शपथ।