पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कृषि पर ही रहे निर्भर : शंकर

कृषि पर ही रहे निर्भर : शंकर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | इंदिरागांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा कृषि विज्ञान केंद्र कांकेर द्वारा ग्राम कुलगांव में एक दिवसीय कृषक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें क्षेत्र के सैकड़ो कृषकों ने भाग लेकर उन्नत कृषि के साथ अन्य लघु व्यवसाय कर आर्थिक लाभ अर्जित करने संबंधी प्रशिक्षण लियाा।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि शंकर ध्रुवा ने समुह वार 125 कृषकों कृषि यंत्र बीज का वितरण किया। विघायक शंकर ध्रुवा ने कहा किसान कृषि पर ही निर्भर रहे इसके साथ ही सिमांत एवं लघु कृषक एक छोटे स्तर पर मुर्गी, सुअर तथा बकरी पालन कर बेहतर आजिवीका का संसाधन जुटा सकते है। संगोष्ठी को जनपद सदस्य तरेंद्र भंडारी, रमाशंकर दर्रो, आशीष दत्ताराय ने भी संबोधित किया। उक्त अवसर पर आतुरगांव, कुलगांव, लूलेगोंदी, कोमलपुर, गोवर्धन के किसानों सहित मुख्य रूप से नरोत्तम पटेल, भवानी ठाकुर, राजेंद्र गौर, आशाराम, बंशीलाल, बिसंबर कावड़े, हिरेंतीन बाई, मनकूराम, लतलूराम एवं कृषि विज्ञान केंद्र के समस्त अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

कांकेर. विधायकशंकर धुव्रा कृषि विभाग के कार्यक्रम में सामग्री वितरण करते हुए।