पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वच्छता जागरूकता पर जोर

स्वच्छता जागरूकता पर जोर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विभिन्नविभागों के समन्वय से स्वच्छता एवं जागरूकता कार्यक्रम को संपन्न करने विकासखंड चारामा की तहसील कार्यालय, जनपद पंचायत, ग्राम पंचायत डोकला, चारभाठा, सिरसिदा, गांड़ागौरी में निरीक्षण एवं ग्रामसभा आयोजन का सूत्रपात किया गया।

इस दौरान जिले के प्रभारी सचिव अमिताभ जैन ने शासकीय प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शाला डोकला का निरीक्षण किया। अलग अलग कक्षा में जाकर छात्र छात्राओं की जिज्ञासा जानी और शिक्षकों से कहा कि बच्चों में पढ़ने की आदत डालें। कक्षा के छात्र-छात्राओं को अच्छी पढ़ाई, खेलकूद के साथ साथ उनके स्वास्थ्य पर भी विशेष ध्यान दें। विषयवार शिक्षा देकर तर्क परीक्षण करें। विद्यालय में खेल सामग्री की व्यवस्था होनी चाहिए। बच्चों को स्कूल समय में पीटी कराएं। मीनू अनुसार बच्चों को स्वादिष्ट और स्वच्छ भोजन कराएं जिससे बच्चे हमेशा तंदुरूस्त रहे। उपस्वास्थ्य केन्द्र माहुद का भी निरीक्षण किया। तहसील कार्यालय चारामा में भूंईया कार्यक्रम के तहत इतवारी राम कुमेटी द्वारा नक्सा खसरा के लिए तहसील कार्यालय को आवेदन प्राप्त हुआ था। जिनका तत्काल कम्प्यूटर से नक्सा खसरा उपलब्ध कराकर संबंधित व्यक्ति को प्रदाय किया गया।

उन्होंने जनपद पंचायत परिसर के आसपास एवं कार्यालय के विभिन्न शाखाओं की सफाई के साथ शौचालय की सफाई पर ध्यान देने को कहा। शासकीय नवीन प्राथमिक शाला आवासपारा चारभाठा, ग्राम पंचायत गांड़ागौरी में जनपद पंचायत सदस्य की अध्यक्षता ठाकुर राम कश्यप सदस्य जिला पंचायत की उपस्थिति में ग्रामसभा का शुभारंभ किया गया। प्रमुख सचिव जैन ने कहा कि पूरे देश में स्वच्छता को दृष्टिगत रखते हुए सफाई अभियान चल रहा है। देश के सभी गांवों में यह अभियान पूरे प्राथमिकता के साथ गतिमान है। साफ-सफाई रहेगी तो लोग बीमार नहीं होंगे। गांव स्वच्छ एवं सुंदर दिखेगा।

अभियान चलाकर किया सफाई के लिए जागरूक

भानुप्रतापपुर | पूर्णस्वच्छता अभियान चलाकर क्षेत्र में स्वच्छता के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा है। जनपद पंचायत सीईओ बीएल देहारी ने बताया अभियान के तहत शानिवार को जनपद क्षेत्र के 19 कांजी हाउस कोरर, बैजनपुरी, सेलेगांव, पेंवारी, घोठा, साल्हे, ईरागांव, डोगरकटटा, चिचगांव, मुल्ला, कुर्री, कन्हारगांव, चौगेल, भैसाकन्हार, संबलपुर, हेटारकसा, मुंगवाल, हाटकर्रा एवं बारवी में सफाई की गई। 28 सितंबर को क्षेत्र के बाज