पंजीकृत श्रमिकों को देंगे प्रशिक्षण
कांकेर | पंजीकृतश्रमिकों एवं उनके परिवार के सदस्यों को सिलाई मशीन प्रशिक्षण, राजमिस्त्री प्रशिक्षण, नर्सिंग प्रशिक्षण, कम्प्युटर प्रशिक्षण, वाहन चालक प्रशिक्षण आदि व्यवसायों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। श्रम विभाग के अधीनस्थ छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल ने इसके साथ उनके कौशल उन्नयन के लिए आन लाइन आवेदन मंगाए हैं।