पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन

राष्ट्रीय विज्ञान प्रदर्शनी के लिए चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | कलेक्टरअलरमेल मंगई डी ने जिले के पांच विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी दिल्ली के लिए चयनित होने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया। केन्द्रीय विद्यालय कांकेर के पलाश जैन को रिमोट कंट्रोल व्हील चेयर, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सिदेसर की सुष्मिता मानिकपुरी को हाइवे ब्रिज से बिजली उत्पन्न करना, शासकीय हाईस्कूल दमकसा की लिलेश्वरी सिन्हा को हाइड्रो पावर प्लांट बनाने और उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भर्रीटोला के दुर्गेश्वरी मानिकपुरी को देह आराम भन एवं आटोमेटिकल लेटर अलार्म के उत्कृष्ट प्रदर्शनी से राष्ट्रीय स्तर की विज्ञान प्रदर्शनी में चयन होने पर बधाई दी। ये पांचों बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शनी में भाग लेने 4 अक्टूबर को दिल्ली रवाना हो रहे हैं।