- Hindi News
- पीएमटी छात्रावास में हुआ नवप्रवेशियों का स्वागत
पीएमटी छात्रावास में हुआ नवप्रवेशियों का स्वागत
कांकेर | संयुक्तपीएमटी छात्रावास के तत्वधान में नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं के लिए स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संयुक्त एवं स्थानीय छात्रावास पदाधिकारियों का चयन एवं शपथ ग्रहण किया गया। मुख्य अतिथि प्राचार्य शासकीय माध्यमिक विद्यालय सरोना डा सरला आतराम थी तथा अध्यक्षता डा रशिम सिंह ने की।
विशेष अतिथि अधिवक्ता अधिश्वर नेताम, धनश्याम नायर, डीके भास्कर, उर्मीला कांगे, निर्मला ठाकुर थी। अतिथियों ने नवप्रवेशी छात्र-छात्राओं को अनुशासन के साथ पढाई कर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने कहा। स्वागत समारोह अन्ताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन किय गया जिसमें सभी छात्र-छात्राओं जोर शोर से भाग लिया। समारोह में संयुक्त पीएमटी छात्रावास के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का चयन किया गया। संयुक्त अध्यक्ष देवप्रकाश नाग उपाध्यक्ष नीता कुलदीप, महासचिव संतोष कोड़ोपी, सह सचिव सोमारी मंडावी को चुना गया। संचालन गुनेश सलाम ने किया। कार्यक्रम में सुरेंद्र गोटा, शैलेंद्र मरकाम, खेमराज दुज्गा, राजेश उयके, रामजी कोरेटी, राकेश जाड़े, सुरेंद्र दर्रो, अभिलाल बोगा, रेवती पोया, कविता देवदास, वेदबती टांडिया, विभीता रामटेके, गंगेश्वरी नायक, अनुराधा खापर्डे, लता नेताम उपस्थित थे।