कालेज में औषधि वाटिका बनाई
कांकेर | 24सितंबर को राष्ट्रीय सेवा योजना का स्थापना दिवस शासकीय इंदरू केंवट कन्या कालेज में मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में 15 छात्राओं ने भाग लिया। छात्राओं ने कालेज परिसर में औषधि वाटिका का निर्माण किया जिसमे पत्थरचूर्ण, आंवला, अश्वगंधा, निरगुड़ी, दसमूल, शतपर्णी, अड़ूशा, गिलोय, ब्राहमी के पौधों को रोपित किया गया। छात्राओं को घर में लगाने गिलोय का पौधा भी वितरीत किया गया। परिसर की सफाई के साथ राष्ट्रभक्ति गायन हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डा दिपाली राव के अलावा बी समुंद, सुनील साहू, राजकुमारी गढ़पाले, नादिरा मंडावी, रेवती पोया, बसंती यादव, धनशीला वट्टी, शिखा मिश्रा, कंचन धु्रव, देवकी देवांगन, वंदना सिन्हा, गणेश्वरी केशरी, हरिश्वरी धु्रव, शशिकला वैध, खिलेश्वरी कुंजाम, पूनम, दिव्या सेंदे, अर्चना केमरो ने योगदान किया।