जुआ खेलते 8 गिरफ्तार
कांकेर | पखांजूरपुलिस ने दो अलग अलग जगहों से जुआ खेलते कुल 8 जुआंरियों को पकड़ा। नया बाजार से पकड़े गए जुआंरियों में जयदेव बाला 32 वर्ष निवासी पीवी 33 तथा सुशील 54वर्ष, राखल सरकार 47 वर्ष, शंकर सरकार तीनों निवासी 116 शामिल है। इनके कब्जे से 550 रूपए बरामद किया गया। दूसरे फड़ में पकड़े गए जुआंरियों में शांति कुंडू 55 वर्ष, विश्वजीत देवनाथ 40 दोनों निवासी नया बाजार पखांजूर के अलावा मनोरंजन हलधर 55 वर्ष निवासी पीवी 9 तथा प्रताप मंडल 45 वर्ष पीवी 101 शामिल है। इनके कब्जे से 560 रूपए जब्त किया गया। सभी जुआरियो के खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।