पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सब्सिडी के लिए फार्म जमा करने भारी मशक्कत

सब्सिडी के लिए फार्म जमा करने भारी मशक्कत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरेलूगैस सिलेंडर में मिलने वाली सब्सिडी को लेकर गैस एजेंसी में फार्म जमा करने उपभोक्ताओं की लंबी लाइन रोजाना लग रही है। काफी संख्या में उपभोक्ता गैस एजेंसी में पहुंचकर फार्म जमा कर रहे हैं। भीड़ होने के बाद भी फार्म जमा करने गैस एजेंसी में एक ही काऊंटर होने से काफी ज्यादा अव्यवस्था हो रही है। कई लोग लाइन तोड़कर फार्म जमा कर रहे हैं। उपभोक्ताओं ने काऊंटर बढ़ाने की मांग की है।

कुछ दिनो से गैस एजेंसी में सब्सिडी का लाभ उठाने उपभोक्ता फार्म जमा करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रोजाना एजेंसी में फार्म जमा करने वाले उपभोक्ताओं की काफी ज्यादा भीड़ जमा हो रही है। 2 दिसंबर से फार्म जमा किया जा रहा है और 9 दिसंबर तक की स्थिति में 3200 फार्म जमा हो चुका था। मंगलवार को सबसे ज्यादा फार्म जमा हुआ। रोजाना सैकड़ों की संख्या में गैस का सब्सिडी का लाभ लेने लोग फार्म जमा कर रहे हैं। एक ही जगह पर फार्म जमा किया जा रहा है इस कारण काफी ज्यादा अव्यवस्था हो रही है।

जिस जगह पर फार्म जमा किया जा रहा है वहां पर ना बैठने की व्यवस्था है और ना ही पेयजल की समुचित व्यवस्था है। एजेंसी में भीड़ ज्यादा होने के कारण कई उपभोक्ताओ का फार्म एक बार में जमा नहीं हो रहा है और दूसरे दिन आना पड़ रहा है। लाईन में लगे लोगो को घंटो तक खड़े रहने के बाद फार्म जमा हो रहा है। कई लोग तो लाइन तोड़कर फार्म जमा कर रहे हैं जिसको लेकर उपभोक्ताओं में विवाद हो जाता है। गैस सब्सिडी को लेकर फार्म जमा करने आधार कार्ड, बैंक गैस कार्ड की फोटो कापी जमा करनी पड़ रही है।

उपभोक्ताओं की मांग

दूधनदीकालोनी के भरत राम सलाम ने कहा फार्म जमा करने तीन बार चुके हैं लेकिन एजेंसी में हमेशा भीड़ रहती है। मांझापारा के राजेंद्र शर्मा, संजयनगर के मो सज्जाद, आरईएस कालोनी के सद्दाम खान, श्रीरामनगर के गन्नुराम साहू ने कहा गैस एजेंसी में फार्म जमा करने वालो की काफी ज्यादा भीड़ रहती है। काऊंटर में बढ़ोतरी होना चाहिए और फार्म किसी बड़े जगह पर व्यवस्थित ढ़ंग से लेना चाहिए। ग्राम मरकाटोला के उमा रामटेके, उदयनगर के राजेश चोपड़ा, आमापारा के राजू यादव ने कहा फार्म जमा करने काफी अव्यवस्था है।

फार्मभरना पड़ रहा अंग्रेजी में

गैससब्सिडी का फार्म भरने का कालम अंग्रेजी में दिया गया है जिसे भरने लोगों को परेशानी हो रही है। शीतलापारा के