छात्र-छात्राओं का किया स्वास्थ्य जांचा
छात्र-छात्राओं का किया स्वास्थ्य जांचा
कांकेर। शासन की महति योजना राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के तहत शासकीय प्राथमिक शाला पटौद में डा प्रीति बोरकर एवं डा राजेश शुक्ला के नेतृत्व में 90 छात्र-छात्राओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। अस्वस्थ 21 बच्चों का इलाज कर औषधि दी गई। वहीं 23 बच्चों में स्वास्थ्य संबंधी तकलीफों को चिन्हांकित कर बेहतर इलाज प्रदान करने जिला अस्पताल रेफर किया गया। टीम में डाक्टरों के साथ हिरकनी साहू, जी कश्यप, डोमेश्वरी दीवान सम्मिलित थे। विद्यालय के शिक्षक राकेश नेताम, नमिता चंद्रा, भूपेश्वरी शर्मा एवं स्वयं सेवी शिक्षक नूतन रजक ने सहयोग प्रदान किया।