पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परीक्षा फार्म नहीं आने से कालेज छात्र चिंतित

परीक्षा फार्म नहीं आने से कालेज छात्र चिंतित

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | बस्तरविश्वविद्यालय से इस बार शासकीय पीजी कालेज में फार्म नहीं पहुंच रहे है। छात्रों का कहना है कि परीक्षा फार्म पहुंचने में इस बार काफी विलंब हो रहा है। सामान्यत: अक्टूबर के अंतिम सप्ताह या नवंबर माह में परीक्षा फार्म पहुंच जाता था लेकिन इस बार दिसंबर महीने तक परीक्षा फार्म नहीं पहुंच पाया है।

कालेज में परीक्षा फार्म पहुंचने की जानकारी लेने छात्र-छात्राएं रोजाना चक्कर लगा रहे हैं। कालेज में पहुंचे ग्राम सिंगारभाठ के मुकेश जैन, बेवरती के कमलेश नाग, श्रीरामनगर के रामकुमार साहू ने कहा प्राईवेट में कालेज परीक्षा देना चाहते हैं इसके लिए फार्म लेने कई बार यहां चुके हंै लेकिन अभी तक फार्म नहीं पहुंचा है। बीएससी द्वितीय की पढ़ाई कर रहे नियमित छात्र गितेश साहू ने कहा परीक्षा फार्म पहुंचने में इतना विलंब कभी नहीं हुआ था।

विलंबक्यों हो रहा पता नहीं

^बस्तरविश्व विद्यालय से परीक्षा फार्म पहुंचने में इतना विलंब होने का क्या कारण है यह बताया नहीं जा सकता। शीघ्र ही परीक्षा फार्म पहुंचने की जानकारी सूत्रो से मिली है। डाआरके हिरकने, प्रभारीप्राचार्य, पीजी कालेज