पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शराब के नशे में तहसील में हंगामा

शराब के नशे में तहसील में हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | प्राकृतिकआपदा के बाद मिलने वाली आर्थिक सहायता के लिए कई दिनों से तहसील कार्यालय का चक्कर काट रहे एक हितग्राही ने मंगलवार को शराब के नशे में जमकर हंगामा मचाया। जिसके चलते नायब तहसीलदार को पुलिस को बुलाना पड़ गया। पुलिस ने उसे थाना लाकर समझाइश देकर छोड़ दिया। संजय नगर निवासी सब्बू खान पिता नब्बू का पिछले दिनों हुई बारिश से मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके लिए वह सहायता राशि प्रदान करने जिला प्रशासन को आवेदन दिया था। जिसका प्रकरण तहसील कार्यालय में लंबित है। इसी की राशि की जानकारी लेने पिछले कई दिनों से वह तहसील कार्यालय का चक्कर काट रहा है। मामले में नायब तहसीलदार राकेश ध्रुव ने बताया कि युवक शराब के नशे में था और शोर मचा रहा था। इससे कार्यालय का कार्य प्रभावित हो रहा था। जिसके चलते उसे पुलिस के हवाले कर दिया।