- Hindi News
- बिना भोज भात कराए ही नाग ने कार्यकर्ताओं से कराया काम
बिना भोज-भात कराए ही नाग ने कार्यकर्ताओं से कराया काम
भाजपा प्रत्याशी ने केवल बोतल पानी पिलाने का खर्च बताया
भास्करन्यूज | कांकेर
अंबेडकरराइट पार्टी के उम्मीदवार रूपधर पुड़ो ने चुनाव प्रचार प्रसार के दौरान कार्यकर्ताओं को चाय-नाश्ता समेत भरपेट भोजन भी कराया लेकिन भाजपा उम्मीदवार भोजराज नाग ने नाम के विपरीत कार्यकर्ताओं को भोजन तो दूर नाश्ता भी नहीं कराया। हां इतना जरूर है कि भोजराज अपने कुछ कार्यकर्ताओं को बोतलबंद पानी पिलाने में खर्च करते रहे। ये बातें उम्मीदवारों द्वारा निर्वाचन आयोग को दिए गए खर्चे के हिसाब सामने आया हैं। उपरोक्त बातों का आशय यह भी नहीं है कि भाजपा प्रत्याशी भोजराज उनके कार्यकर्ता भूखे पेट ही प्रचार प्रसार करते रहे।
प्रचार प्रसार के दौरान जब गणेश पंडाल में चल रहा भंडारा नजर आया तो नाग ने मौका गवाएं बिना पंगत में बैठ कार्यकर्ताओं समेत अपनी पेट पूजा कर ली और बिना खर्चे के इस आयोजन के बाद वे आगे प्रचार में निकल पड़े। अब तक के दिए गए खर्चे के विवरण में कार्यकर्ताओं को भोजन नाश्ता कराने के बावजूद रूपधर भाजपा के भोजराज नाग से खर्चे में काफी पीछे चल रहे हैं। जिला निर्वाचन कार्यालय में भोजराज 26 अगस्त से 11 सितंबर तक तथा रूपधर पुड़ो ने 25 अगस्त से 13 सितंबर तक खर्चे का विवरण जमा किया गया है। इसमें वाहन, भोजन, फ्लेक्स, पाम्पलेट, झंडा, कुर्सिंया, दरी, वीआईपी कुर्सी, सोफासेट, हेलीपेड, फूलमाला, लाऊडस्पीकर, गुलाल समेत आयोजन तथा बोतलबंद पानी तक का हिसाब दिया गया है। जिसके अनुसार दोनों प्रत्याशी खर्चे की कुल राशि 16 लाख रूपए का आधा हिस्सा भी खर्च नहीं कर पाए हैं। भोजराज ने अब तक 400173 रूपए खर्च किए है तो रूपधर ने मात्र 98588 रूपए खर्च किए हैं।
इन खर्चो में रूपधर ने कार्यकर्ताओं के भोजन के लिए 2326 रूपए तथा नाश्ता के 400 रूपए खर्च होना बताया है जबकि भोजराज ने अब तक के खर्चे में बोतल बंद पानी के लिए 450 रूपए खर्च करना बताया है। परिणाम आने तक खर्चो में और इजाफा हो सकता है।
पुड़ो ने मीडिया पर भी किया खर्च
रूपधरने अपनी बात लोगों तक पहुंचाने मीडिया का भी उपयोग किया। जिसके चलते उसने दो बार पत्रकार वार्ता की और रकम भी खर्च की। पहली पत्रकार वार्ता रायपुर में की जिसमें उन्होंने 700 रूपए खर्च बताया है। इसके बाद पखांजूर में की गई पत्रकार वार्ता में 1500 रूपए खर्च बताया है। साथ ही मतदान के दौरान वीडियो रिकार्डिंग