राशन में हेराफेरी, 2 के खिलाफ एफआईआर
पखांजूर क्षेत्र के श्यामनगर स्थित राशन दुकान में संचालक महिला समूह की अध्यक्ष मिलकर करते रहे हैं राशन की कालाबाजारी
भास्करन्यूज | कांकेर
पखांजूरक्षेत्र के एक राशन दुकान का संचालन कर रही महिला समूह की अध्यक्ष तथा सेल्समेन के खिलाफ जिला खाद्य विभाग ने एफआईआर दर्ज करने पुलिस में शिकायत सौंपी। ये दोनों मिलकर हर माह दुकान को आंबटित होने वाले राशन की कालाबाजारी कर रहे थे। जिसकी शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग ने मामले की जांच की थी तथा स्टाक के अनुसार दुकान में राशन कम पाया था। जिसके बाद दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने 16 सितंबर को मामला पुलिस को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार विभाग को कई दिनों पखांजूर क्षेत्र के श्यामनगर स्थित राशन दुकान में राशन की हेराफेरी की जा रही है। दुकान को एक महिला स्व सहायता समूह द्वारा चलाया जा रहा था। और हेराफेरी का आरोप अध्यक्ष दिप्ती समाजपति तथा सेल्समेन सपन समाजपति के खिलाफ लगाया गया था। शिकायत मिलने पर खाद्य विभाग के अधिकारी कर्मचारियों ने 8 सितंबर को दुकान में अचानक दबिश देकर स्टाक की जांच की गई थी। जांच के दौरान भारी गड़बड़ी पाई गई। दुकान के भौतिक सत्यापन के दौरान वहां मौजूद स्टाक के अनुसार राशन काफी कम पाया गया था।
सितंबर माह में दुकान को आबंटित राशन को 533 कार्डधारियों को प्रदाया किया जाना था। लेकिन जांच में स्पष्ट हुआ कि उक्त राशन केवल 237 कार्डधारियों को ही बांटा गया है। और प्राप्त आबंटन से इन लोगों को राशन बांटने के बाद जो राशन दुकान में शेष होना था वह स्टाक में नहीं पाया गया। वितरण पंजी के अनुसार चावल 96.20 क्विंटल, चना 5.48 तथा शक्कर 2.74 क्विंटल शेष पाया जाना था, लेकिन जांच में चावल 59.50 क्विंटल, चना 3 तथा शक्कर 1.20 क्विंटल पाया गया। बाकी राशन को कालाबाजारी कर बेच दिया गया था। मामले की जांच के बाद विभाग ने संचालक सेल्समेन के द्वारा छत्तीसगण सार्वजनिक वितरण प्रणाली के नियमों का उल्लंघन करना पाते हुए दोनों के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज कार्रवाई करने करने पखांजूर थाना को शिकायत सौंपा।
सरकारी राशन की कालाबाजारी
जांच में पाई गई है गड़बड़ी
^शिकायतमिलने पर श्यामनगर राशन दुकान की जांच की गई थी। जिसमें वितरण पंजी के अनुसार बचत राशन की संख्या में कमी पाई थी। जिसके चलते संचालक सेल्समेन के खिलाफ पुलिस में शिकायत की गई है