एनएच 30 पर थम नहीं रहे हादसे
एनएच 30 पर थम नहीं रहे हादसे
कोंडागांव| एनएच-30पर हो रहे सड़क हादसों पर लगाम लगती नहीं दिख रही है। रविवार को सुकुरपाल के पास एक ट्रक ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया। दोनों की मौत हो गई। हालांकि यह हादसा बड़े वाहन के बाइक को चपेट में लेने के कारण हुआ पर सड़क किनारे के पेड़ों से टकराने की दुर्घटना में 46 लोगों की मौत और 108 से ज्यादा घायल हो चुके हैं। ये आंकड़े 2014 के अब तक के हैं। एनएच 30 पर जगदलपुर से कांकेर के बीच सड़क किनारे के खड़े और खतरनाक साबित हुए पेड़ों को काटने के निर्देश बस्तर कमिश्नर आरपी जैन पहली ही दो चुके हैं। कलेक्टरों ने भी राजस्व और वन अमले को आदेश पर अमल करने कहा है।