- Hindi News
- फर्मों की जांच करने टीम रायपुर, जगदलपुर रवाना
फर्मों की जांच करने टीम रायपुर, जगदलपुर रवाना
फर्मों की जांच के लिए टीम शहर से बाहर रवाना
^पुलिसमामले में गहनता से कार्रवाई कर रही है। सूची में जिनके नाम आए हैं उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया है। कुछ फर्मों की जांच के लिए टीम शहर से बाहर भी रवाना की गई है। कार्रवाई जारी है और जो नाम छूटे हैं उन्हें भी जांच में शामिल किया जाएगा। दीनबंधुउइके, टीआईकांकेर
कई सप्लायरों को भूली
पुलिसने जांच के दायरे में आई जिन सप्लायरों की सूची जारी की है वह आधी अधूरी है। अब तक इसमें कई ऐसे सप्लायरों एजेंसी के नाम नहीं जुड़ पाए हैं जिन्हें लाखों रुपए का पेमेंट चेक के माध्यम से किया गया है। इनमें विशेष कर पाटनी इंटर प्राइजेज रायपुर को 18लाख रुपए, यूनिक कम्प्युटर कांकेर को 8.57 लाख, एसआर ट्रेडर्स रायपुर को 34 लाख के काम दिए गए हैं। इनके नाम सूची से गायब हैं। इसके अलावा और भी गई नाम ऐसे हैं जिन्हें भी जारी सूची में शामिल नहीं किए गए हैं।
भास्कर न्यूज | कांकेर
चारसप्लायरों की गिरफ्तारी के बाद अब शिक्षा विभाग का घोटाला लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है। मामला शहर के अधिकांश सप्लायरों से जुड़ा होने के कारण हर कोई हो रही कार्रवाई पर नजर रखी है। साथ ही पुलिस द्वारा और गिरफ्तारी होने की बात कहने पर सूची में शामिल कुछ सप्लायरों के अंडरग्राउंड होने की खबर है।
शिक्षा विभाग घोटाला मामले में गुरूवार को हुई कार्रवाई का आलम यह रहा कि जांच के दायरे में आए सप्लायरों के एक एक करके नाम जब सामने आते गए और उन्हें इसकी खबर मिली तो उनमें से कुछ गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गए तो कुछ फोन स्विच आफ कर दिए। इनमें कुछ ऐसे लोग भी शामिल है जिन्हें पुलिस ने पूर्व में नोटिस दिया था उनमें से भी कुछ डर कर अपना मोबाइल बंद कर संपर्क से बाहर हो गए।
पुलिस ने जो सूची जारी की है उनमें से कुछ सप्लायरों को शुक्रवार को पूछताछ के लिए कांकेर बुलाया था। जो दोपहर तक कांकेर नहीं पहुंचे थे। इनसे संपर्क करने पुलिस लगातार प्रयास करती रही। कुछ सप्लायरों के फर्म की जमीनी हकीकत जानने अलग अलग टीम शुक्रवार को जांच के लिए रायपुर जगदलपुर रवाना की गई। विदित हो कि पुलिस ने शिक्षा विभाग घोटाला मामले में गुरूवार को बड़ी कार्रवाई करते शहर के चार सप्लायरों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया। जिसके बाद से मामले में एक बार फिर उबाल गया और लोग अब पुलिस की इस कार्रवाई के बा