- Hindi News
- सिविल लाइन में मरम्मत से नहीं चलेगा काम, चौड़ीकरण की मांग
सिविल लाइन में मरम्मत से नहीं चलेगा काम, चौड़ीकरण की मांग
सिविललाइन मार्ग से ग्राम पंडरीपानी के साथ बायपास पुल से अमोड़ा मार्ग में लोक निर्माण विभाग मरम्मत का काम करवा रही है। मरम्मत काम बेहद घटिया स्तर का कराया जा रहा है। मार्ग का सड़क चौड़ीकरण की मांग भी की जा रही है क्योंकि मार्ग बेहद सकरा है जिसके चलते आए दिन दुर्घटनाएं होते रहती है।
ग्राम पंडरीपानी से अमोड़ा मार्ग के साथ सिविल लाईन के मार्ग मरम्मत काम किया जा रहा है। साथ ही कटाव में मुरूम डाला जा रहा है लेकिन ग्रामीण मार्ग के सड़क मरम्मत काम से संतुष्ट नहीं है। ग्रामीण चाहते हैं कि मार्ग मरम्मत के साथ चौड़ीकरण का काम भी होना चाहिए जिससे मार्ग में होने वाले वाहन दुर्घटना पर अंकुश लगे। ग्राम कोदाभाठ पंडरीपानी मार्ग में बायपास पुल बनने के बाद कुछ वर्ष से वाहनो का आवागमन बढ़ा है। दो पहिया के साथ चार पहिया वाहनो का आवागमन हो रहा है।
मार्ग में टैक्सियां, बस भी चलता है लेकिन मार्ग का सड़क काफी सकरा है जिससे ग्रामीण काफी समय से पंडरीपानी से अमोड़ा मार्ग में सड़क चौड़ीकरण का मांग कर रहे हैं लेकिन सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो पा रहा है। शहर के सिविल लाईन से लेकर ग्राम पंडरीपानी के मार्ग का एक किमी का सड़क भी काफी सकरा है। सकरा रास्ता में कई जगह पर अनुपयोगी झाड़ियां भी उग आई है जिससे आवागमन में परेशानी हो रही है। सड़क में स्ट्रीट लाईट भी नहीं है जिससे रात के अंधेरे में दुर्घटना का खतरा बढ़ जाता है।
ग्राम पंडरीपानी के सिंधुराम तारम, गणेश ध्रुव, रामजी यादव, परसराम यादव, रामचरण यादव, सीताराम चक्रधारी ने ग्राम पंडरीपानी से अमोड़ा मार्ग सिविल लाईन मार्ग का सड़क काफी सकरा है। बढ़ते वाहनो के आवागमन के चलते चौड़ीकरण होना जरूरी है। ग्राम माटवाड़ा मोदी के अनिल पटेल, सरंगपाल के पूनम देवांगन ने कहा मार्ग के खराब सड़क का मरम्मत के साथ चौड़ीकरण भी होना चाहिए।
भेजा प्रस्ताव
^ग्रामपंडरीपानी से अमोड़ा तक 26 किमी मार्ग के सड़क का चौड़ीकरण किया जाना है। इसके लिए विभाग प्रयासरत है और हर बार विभाग की ओर से सड़क का चौड़ीकरण करने प्रस्ताव बनाकर शासन को भेज रहे हैं। चौड़ीकरण का काम स्वीकृत होने के बाद करवाया जाएगा। आरकेवट्टी, एसडीओ,लोक निर्माण विभाग कांकेर
कांकेर। पंडरीपानी-अमोड़ा मार्ग को चौड़ीकरण करने की मांग कर रहे ग्रामीण।