दो सटोरिए गिरफ्तार
कांकेर | चारामामें दो अलग जगह से पुलिस ने दो सटोरियों को सट्टा खेलाते पकड़ा। चारामा निवासी सूर्यकांत नाग 31 वर्ष पिता शंभु को देना बैंक के पास सट्टा खिलाते पकड़ा। इसके पास से 277 रुपए के साथ सट्टा पर्ची जब्त किया। वहीं इमरान खान 23 वर्ष पिता वाजीद को भी सट्टा खेलाते देना बैंक की गली के पास पकड़ा। पुलिस ने इसके पास से 1270 रुपए के साथ सट्टा पर्ची जब्त किया।