- Hindi News
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से छेड़छाड़, मामला दर्ज
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से छेड़छाड़, मामला दर्ज
कांकेर। दुधावा चौकी अंतर्गत ग्राम कोटलभट्टी निवासी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के साथ ग्राम आच्छीडोंगरी के देवलाल मंडावी ने छेड़छाड़ किया। आंगनबाड़ी बंद होने के बाद कार्यकर्ता अपने घर पैदल जा रही थी। टैक्सी ड्राइवर देवलाल मंडावी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को घर छोड़ने के बहाने रास्ते में बैठा लिया और घर छोड़कर दूसरे मार्ग में जंगल की ओर ले गया। परिजनों ग्रामीणों को जब जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और युवती को आरोपी देवलाल मंडावी के चंगुल से सुरक्षित बचाया। शिकायत पर आरोपी देवलाल मंडावी के खिलाफ मामला दर्ज किया।