पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट का पता नहीं फार्म ले रहे प्रत्याशी

टिकट का पता नहीं फार्म ले रहे प्रत्याशी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
टिकटपर टकटकी लगाए पार्टी के टिकटार्थी नाम की घोषणा नहीं होने के कारण अब नामांकन फार्म लेने चुनाव कार्यालय पहुंचने लगे हैं। जिसमें कांग्रेस के ही उम्मीदवारों की संख्या अधिक है। इनमें से कुछ तो अपना नामांकन दाखिल भी कर चुके हैं। नामांकन दाखिल करने के अंतिम दिन तक नगर पालिका अध्यक्ष के लिए 3 फार्म दाखिल किए जा चुके हैं जबकि फार्म चार खरीदे गए हैं। इनमें एक महिला उम्मीदवार ने अपना फार्म अबतक नहीं भरा है।

नामांकन दाखिल करने के दूसरे और तीसरे दिन बड़ी संख्या में नामांकन फार्म खरीदे गए। इन तीन दिनों में कुल 39 फार्म खरीदे गए। जिसमें अध्यक्ष के पांच और पार्षद 34 फार्म हैं। अध्यक्ष के लिए फार्म खरीदने वालों में पहले दिन नजीब कुरैशी ने अपना फार्म दाखिल किया था। लेकिन इसी दिन फार्म खरीदने वाले नरेंद्र श्रीवास्तव ने तीसरे दिन शुक्रवार को अपना नामांकन दाखिल किया। कांग्रेस के दावेदार जितेंद्र सिंह ठाकुर ने शुक्रवार को फार्म खरीद नामांकन दाखिल भी कर दिया।

अध्यक्ष के लिए महिला उम्मीदवार इशरत बेग द्वारा भी फार्म खरीदा गया है लेकिन अबतक उनके द्वारा फार्म जमा नहीं किया गया है। पार्षदों में पिछले दो दिनों में कांग्रेस के उम्मीदवारों ने बड़ी संख्या में अपने लिए फार्म खरीदा। जिसमें अलबेलापारा से रमेश गौतम, अन्नपूर्णापारा से विजय यादव ने अपना नामांकन दाखिल भी कर दिया। इसके अलावा पार्षद के लिए अबतक राजापारा से श्रद्ेश चौहान, उदय नगर से प्रदीप भट्टाचार्य, संजय नगर से बिरझू यादव तथा माहुरबंद पारा से जोहन नाग ने अपना नामांकन दाखिल किया है।

बी फार्म को लेकर असमंजस

पार्टीके उम्मीदवार अपनी दावेदारी को प्रबल मानते हुए टिकट वितरण के पहले नामांकन तो दाखिल कर रहे हैं लेकिन टिकट को लेकर अब भी असमंजस में हैं। पार्टी के कुछ उम्मीदवारों ने फार्म खरीद लिया है लेकिन टिकट का इंतजार कर रहे हैं और राजधानी में हो रही हर बैठक में उनकी नजरे गड़ी हुई हैं।

अंतागढ़में फार्म दाखिल

अंतागढ़नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए एक नामांकन दाखिल किया गया है। जिसे नेशनल कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार के रूप में संजय ध्रुव द्वारा दाखिल किया गया है। लेकिन अबतक कांग्रेस पार्टी ने अंतागढ़ के लिए भी नामों की घोषणा नहीं की है।

कांकेर . नपा परिषद अध्यक्ष पद के लिए जितेंद्र सिंह ठाकुर ने नामांकन भरा।