पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हैंडपंप दो साल से पड़ा है खराब

हैंडपंप दो साल से पड़ा है खराब

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामबाबू साल्हेटोला में बाजार में लगा हैंडपंप दो वर्ष से ज्यादा समय से खराब पड़ा है जिसकी मरम्मत कराने ना तो पंचायत ध्यान दे रही है और ना ही लोक स्वास्थ्य यांत्रकीय विभाग। इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। खराब पड़े हैंडपंप के कारण साप्ताहिक बाजार के दिन व्यवसायियों के साथ ग्रामीणों को पानी पीने के लिए भटकना पड़ता है। ग्रामीणों ने शेड की भी मांग की है।

नरहरपुर विकासखंड के ग्राम बाबू साल्हेटोला बाजार स्थल पर दो वर्ष से हैंडपंप खराब होने से लोगों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। गांव में साप्ताहिक बाजार मंगलवार को लगता है। बाजार स्थल पर सब्जी, होटल, मनिहारी, किराना सामानों की दुकानें लगती है। बाजार में आसपास के 6 गांव के लोग खरीददारी करने पहुंचते हैं। बाजार स्थल पर ही जनवरी माह में दो दिवसीय मेला लगता है जिसमे कई गांव से ग्रामीण पहुंचते हैं। हैंडपंप खराब होने से साप्ताहिक बाजार के दिन दुकान लगाने वाले व्यवसायियों के साथ खरीददारी करने पहुंचने वाले ग्रामीणों को पानी पीने के लिए भटकना पड़ता है।

बाजार स्थल में शेड नहीं होने से भी व्यवसायियों को परेशानी होती है। बाजार स्थल तो काफी बड़ा है लेकिन सुविधाओं का अभाव बना हुआ है। ग्राम बाबू साल्हेटोला के दिनेश नागदौने, दशरथ नेताम, अमृत हुर्रा, मंशाराम नरेटी, जागेश्वर हुर्रा, हृदय नरेटी, कनेसिंग हुर्रा ने कहा हैंडपंप की तत्काल मरम्मत करना चाहिए। गांव की महेतरीन परचापी, रामेश्वरी हुर्रा, सुलोचना विश्वकर्मा, मीना शोरी, सामकुंवर हुर्रा ने कहा बाजार स्थल में शेड बनाना भी जरूरी है।

कांकेर. बाबू साल्हेटोला में बाजार स्थल के पास दो सालों से खराब पड़ा है हैंडपंप।