- Hindi News
- पशु चिकित्सा शिविर में 47 हितग्राही लाभांवित
पशु चिकित्सा शिविर में 47 हितग्राही लाभांवित
कांकेर| पशुचल चिकित्सा इकाई द्वारा दूरस्थ मोबाइल रूट ग्राम कुम्हानखार में बहुद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 219 पशुओं को औषधि वितरण, 62 पशु उपचार, 157 पशु हेतु कृमिनाशक दवा वितरण, 85 पशुओं किलनी नाशक दवा वितरण एवं साथ ही पशु रोग जांच के लिए 13 रक्त पट्टी 08 गोबर नमूने एकत्र किए गए। शिविर में कुल 1 ग्राम में 47 हितग्राही लाभान्वित हुए। उक्त शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी, टीकाकरण, पशु आवास, पशु रक्षा एवं पशु पोषण के संबंध में डा पीएल सरल प्रभारी चल चिकित्सा इकाई कांकेर द्वारा दी गई। भ्रमण में राजेश बघेल, मनीषा मंडावी सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं परिचारक जय कुमार जैन उपस्थित थे।