10 को दी जाएगी कृमि नाशक दवा
कांकेर| राष्ट्रीयकृमि मुक्ति दिवस पर 10 फरवरी को कृमि संक्रमण से मुक्ति के लिए 10 से 19 वर्ष के बच्चों को कृमिनाशक दवा सभी स्कूल तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में नि:शुल्क दी जाएगी। छुटे हुए बच्चों को 13 फरवरी को यह दवा दी जाएगी।
कृमि के हानिकारक प्रभावों से मुक्ति पाने किसी भी प्रकार की गंभीर स्थिति होने पर नजदीकी शासकीय अस्पताल में संपर्क किया जा सकता है।