पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिट्टी तेल छिड़ककर लगा ली आग, मौत

मिट्टी तेल छिड़ककर लगा ली आग, मौत

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांकेर | पतिससूर की प्रताड़ना से तंग आकर एक महिला ने आत्महत्या कर ली। वार्डवासियों के अनुसार पति ससूर पीड़ित महिला से आए दिन विवाद करते रहते थे, जिससे परेशान उसने अपने शरीर पर आग लगाकर आत्महत्या कर ली है।

पुलिस के अनुसार 11 फरवरी को दोपहर तीन बजे बरदेभाठा वार्ड की यशोदा मंडावी 30 वर्ष पति मयाराम ने घर के कमरे में अपने शरीर पर मिट्टी तेल छिड़ककर आग लगा ली। यशोदा की मौत मौके पर ही हो गई। पति मयाराम नेचीख पुकार की आवाज सुनी तो उसने अपनी प|ी को बचाने प्रयास किया लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। यशोदा तथा मयाराम की शादी 12 वर्ष पहले हुई थी। मयाराम की यह दूसरी प|ी थी। वार्डवासियों के अनुसार यशोदा स्वभाव से काफी अच्छी मिलनसार थी और घर के साथ खेती काम अच्छे से करती थी लेकिन पति मयाराम तथा ससुर पंचम हमेशा उसे प्रताड़ित करते थे।

आसपास के लोगों का कहना है कि कई बार तो मारपीट भी करते थे। घटना के दिन भी मृतका काफी परेशान थी। सुबह वह स्वास्थय कार्यकर्ता के पास भी गई थी। वार्डवासियों ने कई बार पति ससूर को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। यशोदा के विकलांग पति मयाराम ने कहा कि उसकी प|ी यशोदा ने आत्महत्या क्यों की है यह उसे नहीं मालूम। उससे कोई विवाद नहीं हुआ था। सुबह उसके पिता पंचम राम ने जरूर उसे डांटा था। थाना प्रभारी दीनबंधु उइके ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य आएंगे उसके अनुसार कारवाई की जाएगी।

कांकेर. मयाराम का घर जहां उसकी प|ी ने कर ली आत्महत्या।