- Hindi News
- परेशानी में धान बेचा, अब भुगतान में लेटलतीफी
परेशानी में धान बेचा, अब भुगतान में लेटलतीफी
जिलासहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक में अव्यवस्था का आलम है। किसानों को धान खरीदी का भुगतान काफी विलंब से मिल रहा है। लंबी लाइन में काफी देर तक अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है। बुधवार को तो नियत समय के घंटों बाद किसानों को भुगतान करना शुरू किया गया। इससे किसान काफी परेशान रहे और नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। कई किसान लाइन में लगे रहे तो कई किसान बाहर इंतजार करते रहे।
परेशान किसानों ने शिकायत की है कि 11 फरवरी को किसानों को धान खरीदी का भुगतान काफी विलंब से किया गया। किसान अपना धान खरीदी का भुगतान लेने सुबह 10 बजे से पहले पहुंच गए थे लेकिन दोपहर 12.15 बजे तक किसानों को उनका भुगतान नहीं दिया गया। किसान अपनी पास बुक लेकर काउंटर के पास भवन के बाहर खड़े रहे तथा लंबी लाइन लग गई थी। कई किसान तो अपने घर से बिना कुछ खाए पीए ही निकल पड़े थे जिससे घर जल्दी जा सके।
किसानो ने कहना है कि यह कोई आज की बात नहीं है यह रोजाना की कहानी है। गोविंदपुर के किसान एचआर कोसरिया ने कहा कि वे सुबह 10 बजे पहुंच गए थे लेकिन बैंक में कामकाज ढ़ाई घंटे विलंब से शुरू हुआ। शेषपेज 18 पर
ग्रामपटौद के रामरतन जैन, शीतलापारा के त्रिलोकी नाथ ने कहा वे सुबह 11 बजे से पहुंचे हैं लेकिन यहां आने के बाद पता चला अभी तक काम शुरू ही नहीं हुआ है। ग्राम बेवरती के गणेश नेताम, जागेश्वर साहू, कमलेश मंडावी, कृष्णा मेश्राम ने कहा इतना विलंब नहीं होना चाहिए इससे किसानों को काफी परेशानी होती है।
प्रक्रिया में लगता है समय
^किसानोको धान खरीदी का भुगतान करने कई प्रक्रियाओं से गुजरना पड़ता है जिसमें कई बार समय लग जाता है। धान का भुगतान अभी तक की स्थिति में काफी सारे किसानों का हो चुका है। आरएलसोनी, शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केंद्रीय मर्यादित बैंक, कांकेर
कांकेर. सहकारी बैंक के अंदर लगी रही किसानों की भीड़। बुधवार को ढाई-ढाई घंटे तक खड़े रहे किसान लाइन में।
कांकेर. बैंक के बाहर भी अपनी बारी का करते रहे इस तरह लगे हैं इंतजार में।